मंगलवार, 8 दिसंबर 2015

क्रूड ऑयल 7 साल के निचले स्तर पर

7 साल के निचले स्तर पर कच्चे तेल के दाम

मंगलवार को कच्चे तेल का मूल्य 7 साल के निचले स्तर पर रहा क्योंकि ओपक ने मार्केट शेयर का बचाव करने के लिए रेकॉर्ड आइल प्रॉडक्शन जारी रखा है। ओपक पेट्रोलियम निर्यात करने वाले 13 देशों का संघ है जिसका पूरा नाम ऑर्गनाइजेशन ऑफ दी पेट्रोलियम एक्सपोर्टिंग कंट्रीज है। मांग के अलावा हर दिन सैकड़ों हजार बैरल का उत्पादन हो रहा है।
   अब देखना यह हे कि अच्छे दिनों का बादा करने बाले आम जनता तक इसका कितना लाभ पहुंचने देते हैं ?

शनिवार, 5 दिसंबर 2015

चारणऔर भाट

केंद्र सरकार को दो तीन मामलों में ठीक से ध्यान देकर आम जनता को राहत देने की अत्यंत आवश्यकता है, इनमें पहला मामला है रेलवे का.. 1.रेल किराया बढ़ाना, कैंसिलशन चार्ज दोगुना करना, प्लेटफार्म टिकट का दाम बढ़ाना और अब बच्चों का फुल टिकट लेने पर ही बर्थ देना। ये तमाम फैसले आम लोगों की जेब पर भारी पड़ते नज़र आते हैं। रेल विभाग जो गरीबों का सबसे बड़ा सहारा था उसे ही लगातार महंगा करने की कोशिश की जा रही है। वह भी बिना संसदीय अनुमति के और रेल बजट के। 2. कच्चे तेल की कीमत लगातार घट रही है मगर आम लोगों को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा है। उलटे इससे महंगाई ही बढ़ रही हे। 3. दूरसंचार कंपनियों की मनमानी और कॉल ड्राप की समस्या,इंटरनेट पैक में किस हिसाब से डाटा काउंट हो रहा है समझ नहीं आता,पहले 1 gb में काम चल जाता था और अब 3-4gb तक खर्च होने लगा है। कुल मिलाकर ये सब आम लोगों की परेशानियाँ हैं। दरअसल असली मुद्दे भी तो यही हैं।